Biographyकहानियाँजीवनी

चाणक्य की जीवनी | Biography of Chanakya in Hindi





आचार्य चाणक्य जो कि विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे एक महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनेता थे उन्होंने भारतीय राजनीतिक ग्रंथ, ‘ द अर्थशास्त्र’ लिखा था। इस ग्रंथ में उन्होंने संपत्ति, अर्थशास्त्र और भौतिक सफलता के संबंध में उस समय तक के लगभग हर पहलू को भारत में लिखा था। राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विकास के लिए किए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान की वजह से उन्हें इस क्षेत्र का विद्धान और अग्रणी माना जाता है।

आचार्य चाणक्य के महान विचारों को अगर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो वाकई हमारा जीवन सफल हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमत्ता और कुशाग्र विचारों से कूटनीति और राजनीति की बेहद सरल व्याख्या की है । भारतवर्ष में चाणक्य को एक समाज का सेवक और विद्वान माना जाता हैं।
चाणक्य की नीतियों से कई विशाल साम्राज्य भी स्थापित किए गए हैं , आइये जानते हैं महान विद्धान चाणक्य के जीवन के बारे में और उनकी महानता के बारे में और उनके जीवन के संघर्षों के बारे में कि वे कैसे गरीबी को पार कर इतने प्रखर विद्धान बने।इसके साथ ही उनके अनमोल विचारों के बारे में भी हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।

[ads id=”ads1″]

चाणक्य का जीवन परिचय – Chanakya Biography in Hindi :-

नाम (Name)चाणक्य
जन्म (Birthday)अनुमानतः ईसापूर्व 375, तक्षशिला
मृत्यु की तिथि (Death)अनुमानतः ईसापूर्व 283, पाटलिपुत्र;मौर्य साम्राज्य
आवासपाटलिपुत्र
शिक्षा प्राप्त कीतक्षशिला
शैक्षिक योग्यता (Education)समाजशास्त्र, राजनीति, अर्थशास्त्र, दर्शन, आदि का अध्ययन।
व्यवसायचन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता (Father Name)ऋषि कानाक या चैनिन (जैन ग्रंथों के अनुसार)
माता (Mother Name) चनेश्वरी (जैन ग्रंथों के अनुसार)

आचार्य चाणक्य का जन्म | Chanakya History in Hindi

”भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं।”
ऐसे महान विचारों के प्रणेता महापंडित चाणक्य के जन्म के बारे में कुछ भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है, फिर भी उनका जन्म बौद्ध धर्म के मुताबिक 375 ईसा पूर्व में तक्षशिला के कुटिल नामक एक ब्राह्मण वंश में हुआ था। उन्हें भारत का ‘मैक्यावली’ भी कहा जाता है।
आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य के जन्म के बारे में अलग-अलग मतभेद हैं। वहीं कुछ विद्धान उन्हें कुटिल वंश का मानते हैं इसलिए कहा जाता है कि कुटिल वंश में जन्म लेने की वजह से उन्हें कौटिल्य के नाम से जाना गया। जबकि कुछ विद्धानों की माने तो वे अपने उग्र और गूढ़ स्वभाव की वजह सेत ‘कौटिल्य’ के नाम से जाने गए।
जबकि कुछ विद्धानों की माने तो इस महान और यशस्वी विद्धान का जन्म नेपाल की तराई में हुआ था जबकि जैन धर्म के अनुसार उनकी जन्मस्थली मैसूर राज्य स्थित श्रवण बेल गोला को माना जाता है।
जन्म स्थान को लेकर ‘मुद्राराक्षस के रचयिता के अनुसार उनके पिता को चमक कहा जाता था इसलिए पिता के नाम के आधार पर उन्हें चाणक्य कहा जाने लगा। 
चाणक्य का जन्म एक बेहद गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होनें अपने बचपन में काफी गरीबी देखी यहाँ तक की गरीबी की वजह से कभी-कभी तो चाणक्य को खाना भी नसीब नहीं होता था और उन्हें भूखे पेट ही सोना पड़ता था।
चाणक्य बचपन से क्रोधी और जिद्दी स्वभाव के थे।एक किंवदंती के अनुसार एक बार मगध के राजा महानंद ने श्राद्ध के अवसर पर कौटिल्य को अपमानित किया था। कौटिल्य ने क्रोध के वशीभूत होकर अपनी शिखा खोलकर यह प्रतिज्ञा की थी कि जब तक वह नंदवंश का नाश नहीं कर देंगे तब तक वह अपनी शिखा नहीं बाँधेंगे। कौटिल्य के व्यावहारिक राजनीति में प्रवेश करने का यह भी एक बड़ा कारण था आपको बता दें कि चाणक्य शुरू से ही साधारण जीवन यापन करने में यकीन करते थे।
उनके बारे में कहा जाता है कि महामंत्री का पद और राजसी ठाट होते हुए भी इन्होंने मोह माया का फ़ायदा कभी नहीं उठाया। चाणक्य को धन, यश, मोह का लोभ नहीं था। कौटिल्य ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे थे उनके जीवन के संघर्षों और उनकी नेक विचारों ने उन्हें एक महान विद्धान बनाया था।

चाणक्य की शिक्षा-दीक्षा | Chanakya Education:-

महान विद्धान चाणक्य की शिक्षा-दीक्षा प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार | Bihar) में हुई थी। वे बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी और एक होनहार छात्र थे उनके पढ़ने में गहन रूचि थी। वहीं कुछ ग्रंथों के मुताबिक चाणक्य ने तक्षशिला में शिक्षा ग्रहण की थी।
आपको बता दें कि तक्षशिला  एक उत्तर-पश्चिमी प्राचीन भारत में शिक्षण का प्राचीन केंद्र था। ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए, चाणक्य को अर्थशास्त्र, राजनीति, युद्ध रणनीतियों, दवा, और ज्योतिष जैसे कई  विषयों की अच्छी और गहरी जानकारी थी। वे इन विषयों के विद्धान थे। 
यह भी माना जाता है कि वे ग्रीक और फारसी भी जानते थे। इसके अलावा उन्हें वेदों और साहित्य का अच्छा ज्ञान था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे तक्षशिला में राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बन गए उसके बाद वे  सम्राट चंद्रगुप्त के भरोसेमंद सहयोगी भी बन गए थे।

वे घटनाएं जिन्होनें चाणक्य का जीवन ही बदल दिया | Events that changed Chanakya’s life ( Chanakya Life Story)

चाणक्य एक कुशल और महान चरित्र वाले व्यक्ति थे इसके साथ ही वे एक महान शिक्षक भी थे। अपने महान विचारों और महान नीतियों से वे काफी लोकप्रिय हो गए थे उनकी ख्याति सातवें आसमान पर थी लेकिन इस दौरान ऐसी दो घटनाएं घटी की आचार्य चाणक्य का पूरा जीवन ही बदल गया।
  • पहली घटना – भारत पर सिकंदर का आक्रमण और तात्कालिक छोटे राज्यों की ह्रार।
  • दूसरी घटना – मगध के शासक द्वारा कौटिल्य का किया गया अपमान।
ऊपर लिखी गईं ये दो घटनाएं उनके जीवन की ऐसी घटनाएं हैं जिनकी वजह से कौटिल्य ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्होनें शिक्षक बनकर बच्चों के पढ़ाने के बजाय देश के शासकों को शिक्षित करने और उचित नीतियों को सिखाने का फैसला लिया और वे अपने दृढ़ संकल्प के साथ घर से निकल पड़े।
आपको बता दें कि जब भारत पर सिकन्दर ने आक्रमण किया था उस समय चाणक्य तक्षशिला में प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) थे। ये उस समय की बात है जब तक्षशिला और गान्धार के सम्राट आम्भि ने सिकन्दर से समझौता कर लिया था।
चाणक्य ने भारत की संस्कृति को बचाने के लिए सभी राजाओं से आग्रह किया लेकिन उस समय सिकन्दर से लड़ने कोई नहीं आया।
उस समय मगध अच्छा खासा शक्तिशाली राज्य था और उसके पड़ोसी राज्यों की इस राज्य पर ही नजर थी। जिसको देखते हुए देशहित की रक्षा के लिए विष्णुगुप्त, मग्ध के तत्कालीन सम्राट धनानन्द से सिकंदर के प्रभाव को रोकने के लिए सहायता मांगने गए।
लेकिन भोग-विलास एवं शक्ति के घमंड में चूर धनानंद ने चाणक्य के इस प्रस्ताव ठुकरा दिया। और उनसे  कहा कि  –
“पंडित हो और अपनी चोटी का ही ध्यान रखो; युद्ध करना राजा का काम है तुम पंडित हो सिर्फ पंडिताई करो।”
तभी चाणक्य ने नंद साम्राज्य का विनाश करने की प्रतिज्ञा ली।
नोट:- जिसके बाद पुरु ने सिकन्दर से युद्ध किया जिसमें पुरु ने विजय प्राप्त की और विश्वविजेता बनने चले सिकंदर को धूल चटा दी ।मात्रा २०० सैनिकों के साथ सिकंदर थका हारा वापस गया और आम्बी नरेश जिसने युद्ध में सिकंदर का साथ दिया था उसके राज्य पर भी पुरु ने अपना झंडा लहरा दिया ।राजा पुरु अपने क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए सिकंदर को हारने के बाद उसको अभयदान दिया ।

चाणक्य और चन्द्रगुप्त | Chanakya and Chandragupta:-

चाणक्य और चंद्रगुप्त का गहरा संबंध है। चाणक्य चंद्रगुप्त के सम्राज्य के महामंत्री थे और उन्होनें ही चंद्रगुप्त का सम्राज्य स्थापित करने में उनकी मदद की थी।
दरअसल नंद सम्राज्य के शासक द्धारा अपमान के बाद चाणक्य अपनी प्रतिज्ञा को सार्थक करने के निकल पड़े। इसके लिए उन्होनें चंद्रगुप्त को अपना शिष्य बनाया। चाणक्य उस समय चंद्रगुप्त की प्रतिभा को समझ गए थे इसलिए उन्होनें चंद्रगुप्त को नंद सम्राज्य के शासक से बदला लेने के लिए चुना।
जब चाणक्य की चंद्रगुप्त मौर्य से मुलाकात हुई तब चंद्रगुप्त महज 9 साल के थे। इसके बाद चाणक्य ने अपने विलक्षण ज्ञान से चंद्रगुप्त को अप्राविधिक विषयों और व्यावहारिक तथा प्राविधिक कलाओं की शिक्षा दी।
वहीं आपको बता दें कि चाणक्य ने चंद्रगुप्त को चुनने का फैसला इसलिए भी लिया क्योंकि उस समय कुछ मुख्य शासक जातियां ही थी जिसमे शाक्य, मौर्य का प्रभाव ज्यादा था। वहीं चन्द्रगुप्त उसी गण के प्रमुख का पुत्र था। जिसके बाद चाणक्य ने उसे अपना शिष्य बना लिया, और उनके साथ एक नए सम्राज्य की स्थापना की।

चाणक्य की नीतियों से नंद सम्राज्य का पतन और मौर्य सम्राज्य की स्थापना:- 

शक्तिशाली और घमंड में चूर नंद वंश का राजा धनानंद जो कि अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करता था और जिसने यशस्वी और महान दार्शनिक चाणक्य का अपमान किया था जिसके बाद चाणक्य ने चंद्रगुप्त के साथ मिलकर अपनी नीतियों से नंद वंश के पतन किया था।
आचार्य चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद सम्राज्य के पतन के मकसद को लेकर कुछ अन्य शक्तिशाली शासकों के साथ गठबंधन बनाए थे।
आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य विलक्षण प्रतिभा से भरे एक बेहद बुद्धिमान और चतुर व्यक्ति थे। उन्होंनें अपनी चालाकी से कुछ मनोरंजक युद्ध रणनीतियों को तैयार किया और वे बाद में उन्होनें मगध क्षेत्र के पाटलिपुत्र में नंदा वंश का पतन किया और जीत हासिल की थी।
वहीं नंदा सम्राज्य के आखिरी शासक की हार के बाद नंदा सम्राज्य का पतन हो गया इसके बाद उन्होनें चंदगुप्त मौर्य के साथ मिलकर एक नए सम्राज्य “मौर्य सम्राज्य” की स्थापना की। चंद्र गुप्त मौर्य के दरबार में उन्होनें राजनीतिक सलाहकार बनकर अपनी सेवाएं दी।

चाणक्य की मौर्य सम्राज्य के विस्तार में अहम भूमिका:-

चाणक्य के मार्गदर्शन से मौर्य सम्राज्य के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य गंधरा में स्थित जो कि वर्तमान समय अफगानिस्तान में, अलेक्जेंडर द ग्रेट के जनरलों को हराने के लिए आगे बढ़े। बुद्धिमान और निर्मम, चाणक्य ने अपनी महान नीतियों से चंद्रगुप्त के मौर्य साम्राज्य को उस समय के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से बदलने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चाणक्य की नीतियों से मौर्य सम्राज्य का विस्तार पश्चिम में सिंधु नदी से, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक किया गया बाद में मौर्य साम्राज्य ने पंजाब पर भी अपना नियंत्रण कर लिया था इस तरह मौर्य सम्राज्य का विस्तार पूरे भारत में किया गया।
अनेक विषयों के जानकार और महान विद्धान चाणक्य ने भारतीय राजनैतक ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ लिखा जिसमें भारत की उस समय तक की आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक नीतियों की व्याख्या समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई है।
ये ग्रंथ चाणक्य ने इसलिए लिखा था ताकि राज्य के शासकों को इस बात की जानकारी हो सके कि युद्ध, अकाल और महामारी के समय राज्य का प्रबंधन कैसे किया जाए।
जैन ग्रंथों में वर्णित एक लोकप्रिय किंवदंती के अनुसार, चाणक्य सम्राट चंद्रगुप्त के भोजन में जहर की छोटी खुराक को मिलाते थे जिससे मौर्य वंश के सम्राट की दुश्मनों द्वारा संभावित जहरीले प्रयासों के खिलाफ मजबूती बन सके और वे अपने प्राणों की रक्षा कर सकें।
वहीं इस बात की जानकारी सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य को नहीं थी इसलिए उन्होनें अपना खाना अपनी गर्भवती रानी दुध्रा को खिला दीया। आपको बता दें कि उस समय रानी के गर्भ के आखिरी दिन चल रहे थे। वे कुछ दिन बाद ही बच्चे को जन्म देने के योग्य थी।
लेकिन रानी द्धारा खाए गए भोजन में जहर ने जैसे ही काम करना शुरु किया वैसे ही रानी बेहोश हो गई और थोडे़ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी चाणक्य को हुई तो उन्होनें रानी के गर्भ में पल रहे नवजात बच्चे को बचाने के लिए अपनी बुद्धिमान नीति का इस्तेमाल कर अपना पेट खोल दिया और बच्चे को निकाला।
इस बच्चे का नाम बिंदुसारा रखा गया जिसे बड़ा होने पर मौर्य सम्राज्य का उत्तराधिकारी भी बनाया गया। वहीं चाणक्य ने कुछ सालों बाद बिंदुसारा के राजनैतिक सलाहकार के रूप में भी काम किया।

चाणक्य की मृत्यु | Chanakya Death:-

283 ईसा पूर्व में चाणक्य की मृत्यु हो गई। चाणक्य की मौत भी उनके जन्म की तरह कई रहस्यों से घिरी हुई है। ये तो स्पष्ट है कि महान दार्शनिक और विद्धान में अपना लंबा जीवन व्यतीत किया था लेकिन इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि उनकी मौत आखिर कैसे हुई।
एक पौराणिक कथा के मुताबिक वे जंगल में खाना-पीना त्याग कर अपना शरीर त्याग दिया था।
जबकि अन्य पौराणिक कथा के मुताबिक, चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र बिंदुसारा के शासनकाल के दौरान राजनीतिक षड्यंत्र की वजह से महानी विद्धान चाणक्य की मौत हो गई थी।

सम्मान | Chanakya Award:-

विलक्षण प्रतिभा से धनी चाणक्य के सम्मान नई दिेल्ली में राजनयिक एन्क्लेव का नाम चाणक्य के नाम पर चाणक्यपुरी रखा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य जगहों और संस्थानों के नाम भी चाणक्य के नाम पर रखे गए हैं। चाणक्य कई टेलीविजन सीरीज और किताबों के भी विषय है।

महान विद्धान चाणक्य की एक विकसित राज्य के लिए अवधारणा:-

महान दार्शनिक और विद्धान चाणक्य ने कुशल राज्य की स्थापना करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए थे उनकी अवधारणा के मुताबिक एक कुशल राज्य के लिए  “राजा और प्रजा के बीच पिता और पुत्र जैसा सम्बन्ध होना चाहिए”।
कौटिल्य के राज्य की नीति में यह कहा है कि, राज्य का निर्माण तब हुआ जब ” मत्स्य न्याय ” के कानून से तंग आकर लोगों ने मनु को अपना राजा चुना और अपनी कृषि उपज का छठा भाग तथा स्वर्ण का दसवाँ भाग राजा को देने को कहा। राजा इसके बदले में प्रजा की रक्षा और समाज कल्याण का उतरदायित्व सम्भाला। कौटिल्य राजतंत्र का पक्षधर है।

चाणक्य के राज्य के शासक को लेकर विचार:-

विलक्षण प्रतिभा के धनी और महान विद्धान चाणक्य, अपने महान विचारों और ज्ञान के बल पर कहते थे कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख होना चाहिए और प्रजा के हित में ही राजा का हित निहित होना चाहिए।
इसके लिए राज्य के शासक को इसके लिए पहले ही शिक्षित किया जाना चाहिए ताकि वो एक अच्छे राज्य का निर्माण करने योग्य बन सके और राज्य का विकास कर सके।
चाणक्य के मुताबिक एक अच्छे शासक बनने की प्रक्रिया मुंडन संस्कार से शुरू की जानी चाहिए और सबसे पहले राज्य के शासक को  वर्णमाला और अंकमाल का अभ्यास कराना चाहिए वहीं जब शासक को इसकी समझ हो जाए तब उसे दंडनीति का ज्ञान कराया जाना चाहिए। तभी वह एक कुशल शासक बन सकता है। चाणक्य ने अपनी इन्हीं नीतियों से  चंद्र गुप्त मौर्य को बाल्यकाल से ही एक अच्छे शासक के रुप में शिक्षित किया था।
वहीं चाणक्य से शिक्षा लेकर और उनके कुशल मार्गदर्शन में चंद्रगुप्त ने सिकंदर के पूर्वसेनापति तथा उनके समकालीन सीरिया के ग्रीक सम्राट् सेल्यूकस को पराजित ही नही किया बल्कि अपने कार्यकौशल और बौद्धिक कौशल से एक अच्छे शासक बने और चंद्रगुप्त के मौर्य सम्राज्य का वर्णन इतिहास के पन्नो पर भी अंकित किया गया है ।

 चाणक्य नीति के मुताबिक एक कुशल शासक के गुण:-

  • चाणक्य नीति के मुताबिक राज्य का शासक कुलीन होना चाहिए तभी वह एक अच्छे राज्य का निर्माण करने में सक्षम हो सकेगा। अच्छे शासक के बिना अच्छे राज्य का निर्माण नहीं हो सकता है।
  • किसी भी राज्य के शासक का शारीरिक रूप से ठीक होना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर राजा स्वस्थ होगा तभी वे अपनी प्रजा का अच्छे से ध्यान रख सकेगा।
  • चाणक्य नीति के मुताबिक एक राज्य के शासक को हमेशा अपने प्रजा के हितों का ध्यान रखना चाहिए और उसके लिये लड़ना चाहिए।
  • चाणक्य के मुताबिक एक राज्य के शासक को काम, क्रोध लोभ, मोह और माया से दूर रहना चाहिए।
  • राज्य के शासक को निडर राज्य का रक्षक और बलवान होना चाहिए।

चाणक्य का राज्य को लेकर कथन :-

“जिस प्रकार दीमक लगी हुई लकड़ी जल्दी नष्ट हो जाती है और उस प्रकार राज्य के शासक के अशिक्षित होने पर राज्य का कल्याण नहीं कर सकता”

चाणक्य नीति के मुताबिक राज्य के 7 सूत्र:

कौटिल्य ने पाश्चात्य राजनीतिक चिन्तकों द्वारा प्रतिपादित राज्य के चार आवश्यक तत्त्वों – 
  1. भूमि
  2. जनसंख्या
  3. सरकार 
  4. सम्प्रभुता 
का विवरण न देकर राज्य के सात तत्त्वों का विवेचन किया है। इस सम्बन्ध में वह राज्य की परिभाषा नहीं देता किन्तु पहले से चले आ रहे साप्तांग सिद्धांत का समर्थन करता है।कौटिल्य ने राज्य की तुलना मानव-शरीर से की है तथा उसके सावयव रूप को स्वीकार किया है। राज्य के सभी तत्त्व मानव शरीर के अंगो के समान परस्पर सम्बन्धित, अन्तनिर्भर तथा मिल-जुलकर कार्य करते हैं-

स्वाम्यमात्यजनपददुर्गकोशदण्डमित्राणि प्रकृतयः ॥अर्थशास्त्र ०६.१.०१॥





1. स्वामी (राजा) शीर्ष के तुल्य है। वह कुलीन, बुद्धिमान, साहसी, धैर्यवान, संयमी, दूरदर्शी तथा युद्ध-कला में निपुण होना चाहिए।ताकि एक अच्छे राज्य का निर्माण हो सके और राज्य की प्रजा का विकास हो सके।


2. अमात्य (मंत्री) राज्य की आँखे हैं। इस शब्द का प्रयोग कौटिल्य ने मंत्रीगण, सचिव, प्रशासनिक व न्यायिक पदाधिकारियों के लिए भी किया है। वे अपने ही देश के जन्मजात नागरिक, उच्च कुल से सम्बंधित, चरित्रवान, योग्य, विभिन्न कलाओं में निपुण तथा स्वामीभक्त होने चाहिए। 
“एक पहिए की गाड़ी की भांति राज–काज भी बिना सहायता से नही चलाया जा सकता इसलिए राज्य के हित में सुयोग्य अमात्यो की नियुक्ति करके उनके परामर्श का पालन होना चाहिए।”

3. जनपद (भूमि तथा प्रजा या जनसंख्याचाणक्य ने अपने विद्धन्त नीतियों से जनपद को मानव शरीर का तीसरा अंग बताया और कहा कि जनपदराज्य की जंघाएँ अथवा पैर हैं, जिन पर राज्य का अस्तित्व टिका है।जैसे जांघ पर पैर के बिना मानव शरीर का संरचना बेकार है वैसे ही जनपद के बिना राज्य का निर्माण अधूरा है इसलिए एक शासक को राज्य के जनपद के विकास  पर उचित ध्यान देना चाहिए।कौटिल्य ने उपजाऊ, प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, पशुधन, नदियों, तालाबों तथा वन्यप्रदेश प्रधान भूमि को उपयुक्त बताया है।

जनसंख्या में कृषकों, उद्यमियों तथा आर्थिक उत्पादन में योगदान देने वाली प्रजा सम्मिलित है। प्रजा को स्वामिभक्त, परिश्रमी तथा राजा की आज्ञा का पालन करने वाला होना चाहिए।
4. दुर्ग (किला) राज्य की बाहें हैं, जिनका कार्य राज्य की रक्षा करना है। राजा को ऐसे किलों का निर्माण करवाना चाहिए, जो आक्रमक युद्ध हेतु तथा रक्षात्मक दृष्टिकोण से लाभकारी हों। कौटिल्य ने चार प्रकार के दुर्गों- औदिक (जल) दुर्ग, पर्वत (पहाड़ी) दुर्ग, वनदुर्ग (जंगली) तथा धन्वन (मरुस्थलीय) दुर्ग का वर्णन किया है।
  • औदिक दुर्ग– इस दुर्ग के चारों ओर पानी भरा होता है।
  • पार्वत दुर्ग – इसके चारों ओर पर्वत या चट्टानें होती हैं।
  • धान्वन दुर्ग – इसके चारों ओर ऊसर भूमि होती हैं जहां न जल न घास होती है।
  • वन दुर्ग – इनके चारो ओर वन एवं दलदल पाए जाते हैं।
5.कोष (राजकोष) राजा के मुख के समान है। कोष को राज्य का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्त्व माना गया है, क्योंकि राज्य के संचालन तथा युद्ध के समय धन की आवश्यकता होती है। कोष इतना प्रचुर होना चाहिए कि किसी भी विपत्ति का सामना करने में सहायक हो। कोष में धन-वृद्धि हेतु कौटिल्य ने कई उपाय बताए हैं। संकटकाल में राजस्व प्राप्ति हेतु वह राजा को अनुचित तरीके अपनाने की भी सलाह देता है।कौटिल्य ने इसकी महत्ता को स्वीकारते हुए कहा कि-

” धर्म, अर्थ और काम इन तीनों में से अर्थ सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है या यूं कहा जाए कि अर्थ दोनों का आधार स्तंभ है।”
6.दण्ड (बल, डण्डा या सेना) राज्य का मस्तिष्क हैं। प्रजा तथा शत्रु पर नियंत्रण करने के लिए बल अथवा सेना अत्यधिक आवश्यक तत्त्व है। कौटिल्य ने सेना के छः प्रकार बताए हैं। जैसे-वंशानुगत सेना, वेतन पर नियुक्त या किराए के सैनिक, सैन्य निगमों के सैनिक, मित्र राज्य के सैनिक, शत्रु राज्य के सैनिक तथा आदिवासी सैनिक। संकटकाल में वैश्य तथा शूद्रों को भी सेना में भर्ती किया जा सकता है। सैनिकों को धैर्यवान, दक्ष, युद्ध-कुशल तथा राष्ट्रभक्त होना चाहिए। राजा को भी सैनिकों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। 
कौटिल्य ने दण्डनीति के चार लक्ष्य बताए हैं- अप्राप्य वस्तु को प्राप्त करना, प्राप्त वस्तु की रक्षा करना, रक्षित वस्तु का संवर्धन करना तथा संवख्रधत वस्तु को उचित पात्रों में बाँटना।
7.सुहृद (मित्र) राज्य के कान हैं। राजा के मित्र शान्ति व युद्धकाल दोनों में ही उसकी सहायता करते हैं। इस सम्बन्ध में कौटिल्य सहज (आदर्श) तथा कृत्रिम मित्र में भेद करता है। सहज मित्र कृत्रिम मित्र से अधिक श्रेष्ठ होता है। जिस राजा के मित्र लोभी, कामी तथा कायर होते हैं, उसका विनाश अवश्यम्भावी हो जाता है।
इस प्रकार कौटिल्य का सप्तांग सिद्धांत राज्य के सावयव स्वरूप (Organic form) का निरूपण करते हुए सभी अंगो (तत्त्वों) की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। यद्यपि यह सिद्धांत राज्य की आधुनिक परिभाषा से मेल नहीं खाता, किन्तु कौटिल्य के राज्य में आधुनिक राज्य के चारों तत्त्व विद्यमान हैं। जनपद भूमि व जनसंख्या है, अमात्य सरकार का भाव है तथा स्वामी (राजा) सम्प्रभुत्ता का प्रतीक है। कोष का महत्त्व राजप्रबन्ध, विकास व संवर्धन में है तथा सेना आन्तरिक शान्ति व्यवस्था तथा बाहरी सुरक्षा के लिए आवश्यक है। विदेशी मामलों में मित्र महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, किन्तु दुर्ग का स्थान आधुनिक युग में सुरक्षा-प्रतिरक्षा के अन्य उपकरणों ने ले लिया है।

[ads id=”ads2″]

चाणक्य नीति के मुताबिक राज्य के काम:- 

महान दार्शनिक, समाजसेवी, अर्थशास्त्र और राजनीतिक शास्त्र  के विद्धान ने राज्य को सामाजिक जीवन में सर्वश्रेष्ठ माना हैं। चाणक्य के मुताबिक राज्य का काम केवल शांति और सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि राज्य के विकास में भी ध्यान देना चाहिए। 
चाणक्य के मुताबिक किसी भी राज्य में सुरक्षा सम्बन्धी काम, स्वधर्म का पालन, सामाजिक काम समेत जनकल्याण के लिए काम होते रहना चाहिए ताकि एक विकसित राज्य का निर्माण हो सके और इसका फायदा वहां की जनता को मिल सके।
इस प्रकार कौटिल्य का राज्य सर्वव्यापक राज्य है। जन-कल्याण तथा अच्छे प्रशासन की स्थापना उसका लक्ष्य है, जिसमें धर्म व नैतिकता का प्रयोग एक साधन के रूप में किया जाता है। कौटिल्य का कहना है,

‘‘प्रजा की प्रसन्नता में ही राजा की प्रसन्नता है। प्रजा के लिए जो कुछ भी लाभकारी है, उसमें उसका अपना भी लाभ है।’’
कौटिल्य ने एक अन्य स्थान पर कहा है कि –

‘‘ बल ही सत्ता और अधिकार है. इन साधनों के द्वारा साध्य ही प्रसन्नता है।’’

इस सम्बन्ध में सैलेटोरे का कथन है, ‘‘जिस राज्य के पास सत्ता तथा अधिकार है, उसका एकमात्र उद्देश्य अपनी प्रजा की प्रसन्नता में वृद्धि करना है। इस प्रकार कौटिल्य ने एक कल्याणकारी राज्य के कार्यों को उचित रूप में निर्देषित किया है।’’

विष्णुगुप्त की छः सूत्रीय विदेश नीति:-

कौटिल्य ने विदेश सम्बन्धों के संचालन हेतु छः प्रकार की नीतियों का विवरण दिया है-

1.संधि: महान विद्धान चाणक्य ने अपनी विदेश नीति में संधि को महत्वपूर्ण जगह दी है उन्होनें संधि कर शत्रु को कमजोर बनाने की बात कही है।

चाणक्य के मुताबिक राज्य और देश में शांति के लिये दूसरे देश के राजा या शासक के साथ संधि की जाती है जो ज्यादा शक्तिशाली हो. जिसका मतलब शत्रु को  कालान्तर निर्बल बनाना हैं।

2.विग्रह : आचार्य चाणक्य ने अपनी विदेश नीति में कहा है कि विग्रह का मतलब शत्रु के खिलाफ रणनीति बनाना है।

3.यान : आचार्य चाणक्य ने अपनी विदेश नीति में युद्ध घोषणा किए बिना युद्ध की तैयारी करना भी शामिल किया है।

4.आसन : चाणक्य ने अपनी विदेश नीति में तटस्थता की नीति का पालन करने को भी शामिल किया है।

5.संश्रय अर्थात् आत्मरक्षा: चाणक्य की विदेश नीति के मुताबिक किसी राज्य का राजा अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी दूसरे राजा से मदद मांग सकता है।

6.द्वैधीभाव: एक राजा से शांति की संधि करके अन्य के साथ युद्ध करने की नीति करना।

कौटिल्य के अनुसार राजा द्वारा इन नीतियों का प्रयोग राज्य के कल्याण की दृष्टि से ही किया जाना चाहिए।

जीवन को सफल बनाने वाले चाणक्य के अनमोल विचार | Chanakya Anmol Vachan:-

  1. ऋण, शत्रु और रोग को कभी छोटा नही समझना चाहिए और हो सके तो इन्हें हमेसा समाप्त ही रखना चाहिए।
  2. आलसी मनुष्य का न तो वतर्मान का पता होता है न भविष्य का ठिकाना। – चाणक्य
  3. भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते है।
  4. नसीब के सहारे चलना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है और ऐसे लोगो को बर्बाद होने में वक्त भी नहीं लगता है।
  5. जो मेहनती है वे कभी गरीब नहीं हो सकते है और जो लोग भगवान को हमेशा याद रखते है। उनसे कोई पाप नहीं हो सकता है क्योंकि दिमाग से जागा हुआ व्यक्ति हमेशा निडर होता है।
  6. अच्छे आचरण से दुखों से मुक्ति मिलती है विवेक से अज्ञानता को मिटाया जा सकता है और जानकारी से भय को दूर किया जा सकता है।
  7. संकट के समय हमेशा बुद्धि की ही परीक्षा होती है और बुद्धि ही हमारे काम आती है।
  8. अन्न के अलावा किसी भी धन का कोई मोल नहीं है और भूख से बड़ी कोई शत्रु भी नहीं है।
  9. विद्या ही निर्धन का धन होता है और यह ऐसा धन है जिसे कभी चुराया नहीं जा सकता है और इसे बाँटने पर हमेशा बढ़ता ही है।
  10. किसी भी कार्य को करने से पहले खुद से ये 3 प्रश्न जरुर पूछे – 1 मै यह क्यों कर रहा हूँ ?, 2 –इसका क्या परिणाम होगा? 3- क्या मै इसमें सफल हो जाऊंगा? अगर सोचने पर आपके प्रश्नों के उत्तर मिल जाए तो समझिये आप सही दिशा में जा रहे है।
  11. फूलो की सुगंध हवा से केवल उसी दिशा में महकती है जिस दिशा में हवा चल रही होती है, जबकि इन्सान के अच्छे गुणों की महक चारो दिशाओ में फैलती है।
  12. उस स्थान पर एक पल भी नहीं ठहरना चाहिए जहाँ आपकी इज्जत न हो, जहाँ  आप अपनी जीविका नहीं चला सकते है जहाँ आपका कोई दोस्त नहीं हो और ऐसे जगह जहाँ ज्ञान की तनिक भी बाते न होती  हो।
  13. जो व्यक्ति श्रेष्ट होता है वो सबको ही अपने समान मानता है।
  14. शिक्षा ही हमारा सबसे परम मित्र है शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है।
  15. दुसरे व्यक्ति के धन का लालच करना नाश का कारण बनता है।
  16. व्यक्ति हमेशा गुणों से ऊंचा होता है ऊंचा स्थान पर बैठने से कोई व्यक्ति ऊंचा नहीं हो जाता है।
  17. हमेशा खुश रहना दुश्मनों के दुखों का कारण बनता है और खुद का खुश रहना उनके लिए सबसे सजा है।
  18. अपने गहरे राज किसी से प्रकट नहीं करना चाहिए क्योंकि वक्त आने पर हमारे यही राज वे दुसरे के सामने खोल सकते है।
  19. एक पिता के रूप में बच्चो को हमेशा अच्छे और बुरे की सीख जरुर देनी चाहिए क्योंकि हर तरह से समझदार व्यक्ति ही समाज में सम्मानित होता है।
  20. बुद्धिमान व्यक्ति यदि किसी मुर्ख व्यक्ति को समझाने का प्रयास कर रहा है इसका मतलब है वह खुद अपने लिए परेशानी बनने की तैयारी कर रहा है।
महान दार्शनिक और विलक्षण प्रतिभा के धनी आचार्य चाणक्य एक प्रखर विद्धान, दूरदर्शी तथा दृढसंकल्पी, अर्थशास्त्र, राजनीति के ज्ञाता और  भारतीय इतिहास के प्रखर कुटनीतिज्ञ माने जाते है, महान मौर्य वंश की स्थापना का वास्तविक श्रेय कूटनीतिज्ञ चाणक्य को ही जाता है।
चाणक्य का नाम राजनीती, राष्ट्रभक्ति एवं जन कार्यों के लिए इतिहास में हमेशा अमर रहेगा,  चाणक्य भारत के इतिहास के एक अत्यन्त सबल और अदभुत व्यक्तित्व हैं। 
Note:  आपके पास About Chanakya in Hindi में और Information हैं, तो हमें तुरंत कमेंट और ईमेल में लिखें  हम इसे अपडेट करते रहेंगे।अगर आपको Life history of Acharya Chanakya in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर इस आर्टिकल को  whatsapp और facebook पर share कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!