होली 2020 : होली की तिथि को लेकर न रहें भ्रम में ,जानें होली की पौराणिक-प्रामाणिक कथा व होली क्यों और कैसे मनाई जाती है ?
होली भारत के सबसे पुराने पर्वों में से है। यह कितना पुराना है इसके विषय में ठीक जानकारी नहीं है | लेकिन इसके विषय में इतिहास पुराण व साहित्य में अनेक कथाएँ मिलती है। इस कथाओं पर आधारित साहित्य और फ़िल्मों में अनेक दृष्टिकोणों से बहुत कुछ कहने के प्रयत्न किए गए हैं लेकिन हर कथा में एक समानता है कि – असत्य पर सत्य की विजय और दुराचार पर सदाचार की विजय और विजय को उत्सव मनाने की बात कही गई है।भारत देश त्योहारों का देश है, यहाँ भिन्न जाति के लोग भिन्न भिन्न त्यौहार को बड़े उत्साह से मनाया करते है और इन्हीं त्यौहार में से एक त्यौहार है “होली”।
[ads id=”ads1″]
साल 2020 में होली कब है?
इस साल 2020 में होली का त्यौहार 10 मार्च 2020, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।
होलिका दहन 9 मार्च को
होलिका दहन मुहूर्त = 18:22 से 20:49
पूर्णिमा तिथि शुरुआत = 03:03 पर 09/Mar/2020
पूर्णिमा तिथि खत्म = 23:16 पर 09/Mar/2020
होलिका पूजन :-
होली की राख से लाभ :-
होली की अग्नि में सेंक कर लाये गए धान्यों को खाएं,इसके खाने से निरोगी रहने की मान्यता है।ऐसा माना जाता है कि होली की बची हुई अग्नि तथा राख को अगले दिन प्रातः काल घर में लाने से घर को अशुभ शक्तियों से बचाने में सहयोग मिलता है तथा इस राख को शरीर पर लेपन करना भी कल्याणकारी रहता है।
होली की कहानी व होली क्यों मनाई जाती है ?
प्रथम कथा : प्रह्लाद और होलिका की कथा
होली का त्यौहार प्रह्लाद और होलिका की कथा से भी जुड़ा हुआ है। विष्णु पुराण तथा श्रीमद भागवत पुराण की एक कथा के अनुसार प्रह्लाद के पिता दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने तपस्या कर भगवान ब्रम्हा जी से यह वरदान प्राप्त कर लिया कि वह न तो पृथ्वी पर मरेगा न आकाश में, न दिन में मरेगा न रात में, न घर में मरेगा न बाहर, न अस्त्र से मरेगा न शस्त्र से, न मानव से मारेगा न पशु से। इस वरदान को प्राप्त करने के बाद वह स्वयं को अमर समझ कर नास्तिक और निरंकुश हो गया। इसलिए वह देवताओं से घृणा करता था और उसे देवताओं के भगवान विष्णु का नाम सुनना भी पसंद नहीं था, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। वह चाहता था कि उनका पुत्र भगवान नारायण की आराधना छोड़ दे, परन्तु प्रह्लाद इस बात के लिये तैयार नहीं था। हिरण्यकश्यपु ने उसे बहुत सी प्राणांतक यातनाएँ दीं लेकिन वह हर बार बच निकला। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह आग में नहीं जलेगी। अतः उसने होलिका को आदेश दिया के वह प्रह्लाद को लेकर आग में प्रवेश कर जाए जिससे प्रह्लाद जलकर मर जाए।प्रहलाद अपनी बुआ के साथ वेदी पर बैठ गया और अपने भगवान की भक्ति में लीन हो गया। तभी अचानक होलिका जलने लगी और आकाशवाणी हुई, जिसके अनुसार होलिका को याद दिलाया गया, कि अगर वह अपने वरदान का दुरूपयोग करेगी, तब वह खुद जल कर राख हो जाएगी और ऐसा ही हुआ जब उसने भगवान भक्त प्रह्लाद का वध करने का प्रयत्न किया। होलिका अग्नि में जल गई परन्तु नारायण की कृपा से प्रह्लाद का बाल भी बाँका नहीं हुआ। इसी तरह प्रजा ने हर्षोल्लास से उस दिन खुशियाँ मनाई और आज तक उस दिन को होलिका दहन के नाम से मनाया जाता है जिसमें होलिका जलाते हैं और अगले दिन रंगो से इस दिन को होली का पर्व के रूप में मनाते हैं।
द्वितीय कथा : राधा और कृष्ण की कथा
होली का त्योहार राधा और कृष्ण की पावन प्रेम कहानी से भी जुड़ा हुआ है। वसंत के सुंदर मौसम में एक दूसरे पर रंग डालना उनकी लीला का एक अंग माना गया है। मथुरा और वृन्दावन की होली राधा और कृष्ण के इसी रंग में डूबी हुई होती है। बरसाने और नंदगाँव की लठमार होली तो प्रसिद्ध है ही देश विदेश में श्रीकृष्ण के अन्य स्थलों पर भी होली की परंपरा है। यह भी माना गया है कि भक्ति में डूबे जिज्ञासुओं का रंग बाह्य रंगों से नहीं खेला जाता, रंग खेला जाता है भगवान्नाम का, रंग खेला जाता है सद्भावना बढ़ाने के लिए, रंग होता है प्रेम का, रंग होता है भाव का, भक्ति का, विश्वास का। होली उत्सव पर होली जलाई जाती है अंहकार की, अहम् की, वैर द्वेष की, ईर्ष्या मत्सर की, संशय की और पाया जाता है विशुद्ध प्रेम अपने आराध्य का, पाई जाती है कृपा अपने ठाकुर की।
तृतीय कथा : शिव पार्वती और कामदेव की कथा
शिव और पार्वती से संबंधित एक कथा के अनुसार हिमालय पुत्री पार्वती चाहती थीं कि उनका विवाह भगवान शिव से हो जाये पर शिवजी अपनी तपस्या में लीन थे। कामदेव पार्वती की सहायता को आए। उन्होंने पुष्प बाण चलाया और भगवान शिव की तपस्या भंग हो गयी। शिवजी को बड़ा क्रोध आया और उन्होंने अपनी तीसरी आँख खोल दी। उनके क्रोध की ज्वाला में कामदेव का शरीर भस्म हो गया। फिर शिवजी ने पार्वती को देखा। पार्वती की आराधना सफल हुई और शिवजी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस कथा के आधार पर होली की आग में वासनात्मक आकर्षण को प्रतीकत्मक रूप से जला कर सच्चे प्रेम की विजय का उत्सव मनाया जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार कामदेव के भस्म हो जाने पर उनकी पत्नी रति ने विलाप किया और शंकर भगवान से कामदेव को जीवित करने की गुहार की। ईश्वर प्रसन्न हुए और उन्होने कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया। यह दिन होली का दिन होता है। आज भी रति के विलाप को लोक संगीत के रूप मे गाया जाता है और चंदन की लकड़ी को अग्निदान किया जाता है ताकि कामदेव को भस्म होने मे पीड़ा ना हो। साथ ही बाद मे कामदेव के जीवित होने की खुशी मे रंगो का त्योहार मनाया जाता है।
चौथी कथा : कंस और पूतना की कथा /पूतनावध
पांचवी कथा : राक्षसी ढुंढी की कथा
राजा पृथु के समय में ढुंढी नामक एक कुटिल राक्षसी थी। वह अबोध बालकों को खा जाती थी। अनेक प्रकार के जप-तप से उसने बहुत से देवताओं को प्रसन्न कर के उसने वरदान प्राप्त कर लिया था कि उसे कोई भी देवता, मानव, अस्त्र या शस्त्र नहीं मार सकेगा, ना ही उस पर सर्दी, गर्मी और वर्षा का कोई असर होगा। इस वरदान के बाद उसका अत्याचार बढ़ गया क्यों कि उसको मारना असंभव था। लेकिन शिव के एक शाप के कारण बच्चों की शरारतों से वह मुक्त नहीं थी। राजा पृथु ने ढुंढी के अत्याचारों से तंग आकर राजपुरोहित से उससे छुटकारा पाने का उपाय पूछा। पुरोहित ने कहा कि यदि फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन जब न अधिक सर्दी होगी और न गर्मी सब बच्चे एक एक लकड़ी लेकर अपने घर से निकलें। उसे एक जगह पर रखें और घास-फूस रखकर जला दें। ऊँचे स्वर में तालियाँ बजाते हुए मंत्र पढ़ें और अग्नि की प्रदक्षिणा करें। ज़ोर ज़ोर से हँसें, गाएँ, चिल्लाएँ और शोर करें। तो राक्षसी मर जाएगी। पुरोहित की सलाह का पालन किया गया और जब ढुंढी इतने सारे बच्चों को देखकर अग्नि के समीप आई तो बच्चों ने एक समूह बनाकर नगाड़े बजाते हुए ढुंढी को घेरा, धूल और कीचड़ फेंकते हुए उसको शोरगुल करते हुए नगर के बाहर खदेड़ दिया। कहते हैं कि इसी परंपरा का पालन करते हुए आज भी होली पर बच्चे शोरगुल और गाना बजाना करते हैं।
[ads id=”ads2″]
कैसे मनाते हैं होली ?
बिहार की होली की खास-खास बातों पर डालिए एक नजर:-
शहरों की होली की क्या हैं खासियत :-
- सुबह-सुबह पक्के रंगों से होली खेली जाती है |
- धूल-मिट्टी का इस्तेमाल इच्छा या उपलब्धता के आधार पर किया जाता हैं |
- आम तौर पर परिचितों को ही रंग लगाए जाते हैं |
- अनजान राहगीरों को बख्शने का चलन, पर इसकी गारंटी नहीं हैं |
- ‘कुर्ताफाड़’ होली सिर्फ शाम ढलने तक ही खेली जाती हैं |
- नए कपड़े फाड़ने पर रोक, कपड़े बदलकर आने का पूरा टाइम दिया जाता है |
शाम के वक्त क्या हैं खास ?
- शाम को एक-दूसरे को अबीर लगाने का हैं चलन |
- बड़ों के पैर पर अबीर डालकर आशीर्वाद लिए जाते हैं |
- बच्चों और समान उम्र के लोगों को चेहरे पर अबीर लगाए जाते हैं |
- परिचित महिलाओं को आदर भाव के साथ लिमिट में रहकर अबीर लगाए जा सकते हैं |
गांवों की होली की खासियत
- गांवों में ज्यादातर सुबह से लेकर दोपहर तक धूल-मिट्टी, गोबर आदि एक-दूसरे लगाए जाते हैं |
- दोपहर में स्नान के बाद भी रंग और अबीर साथ-साथ लगाए जाते हैं |
- नए कपड़ों पर भी पक्के रंग होली खेलने का चलन हैं |
- फगुआ यानी होली के परंपरागत गानों की धूम मची होती हैं |
गाने-बजाने में क्या-क्या ?
- होली खेलने निकली टोलियों में ढोल-झाल पर गीत-संगीत और बिहार लोकगीत |
- जोगीरा सारारारा से लेकर चलो गुंइयां आज खेलें होरी कन्हैया घर तक… सब कुछ
- भक्तिभाव वाले गीतों में:
– अवध में राम खेले होली
खाने में क्या-क्या होता हैं खास ?
- होलिका दहन की रात में बने चावल-कढ़ी ,पुआ ,गुलगुला आदि होली के सुबह भी खाने का भी चलन |
- मान्यता है कि ये खाने से सालोंभर मन-मिजाज में तरावट बनी रहती है |
- सुबह से लेकर रात तक यानि नाश्ते में रंग- बिरंगी सब्जी (कटहल की सब्जी ,आलू गोभी मटर इत्यादि ), विभिन्न प्रकार के पूआ,पूड़ी,मटन,पुलाव ,दहीबड़े, छोले आदि व्यंजन पकाये जाते हैं |
- दहीबड़े पर इमली की चटनी के साथ काले नमक का विशेष इस्तेमाल किया जाता हैं |
पीने में क्या-क्या होता हैं खास ?
- कुछ जगहों में भांग से बनी ठंढई की ज्यादा डिमांड होता हैं |
- चाय-कॉफी, कोल्डड्रिंक, ठंडा पानी, और क्या… 😉
- वैधानिक चेतावनी: बिहार में शराब पूरी तरह बैन है |
तो प्रेम से बोलिए, बुरा न मानो होली है…
होली में इन चीज़ों में रखे सावधानी :-
- होली रंग का त्यौहार है पर सावधानी से मनाया जाना जरुरी है। आजकल रंग में मिलावट होने के कारण कई नुकसान का सामना करना पड़ता है इसलिए गुलाल से होली मानना ही सही होता है।
- साथ ही भांग में भी अन्य नशीले पदार्थो का मिलना भी आम है इसलिए इस तरह की चीजों से बचना बहुत जरुरी है।
- गलत रंग के उपयोग से आँखों की बीमारी होने का खतरा भी बड़ रहा है।इसलिए रसायन मिश्रित वाले रंग के प्रयोग से बचे।
- घर से बाहर बनी कोई भी वस्तु खाने से पहले सोचें मिलावट का खतरा त्यौहार में और अधिक बड़ जाता है।
- सावधानी से एक दुसरे को रंग लगाये, अगर कोई ना चाहे तो जबरजस्ती ना करे। होली जैसे त्योहारों पर लड़ाई झगड़ा भी बड़ने लगा है।
Very nice Article 👍
Happy Holi….