Festivalकृष्ण जन्माष्टमीनवीनतम लेखपर्व और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 : आरती : श्री बाल कृष्ण जी हिंदी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी में इस आरती का बड़ा ही महत्व है…

आरती : श्री बाल कृष्ण जी 

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

॥ बोलो श्रीकृष्ण भगवान की जय ॥

यह भी पढ़ें :-

Krishna Janmashtami 2023: 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, भोग, व्रत एवं महत्व 

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 : कृष्ण जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें भगवान श्री कृष्ण की पवित्र जन्माष्टमी व्रत कथा

रहस्यमयी निधिवन: आज भी रोजाना आधी रात होता है श्री राधा-कृष्ण “रास”

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 : भोग आरती: आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन 

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 : आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की हिंदी 

Krishna Janmashtami 2023 :- Arti Kunj Bihari Ki, Shri Girdhar Krishna Murari Ki English

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!