Festivalनवीनतम लेखपर्व और त्यौहार

Adhik Mass Purnima 2020: अधिकमास पूर्णिमा कल, धन पाने के लिए करें ये 7 काम

इस समय मलमास या अधिकमास चल रहा है। ये माह पूजा, हवन और यज्ञ आदि के लए श्रेष्ठ माना जाता है। मलमास तीन साल में एक बार आता है इसलिए इस मास में पड़ने वाली पूर्णिमा भी तीन साल में एक बार आती है। इस बार पूर्णिमा 1 अक्टूबर को पड़ रही है।अधिकमास में भगवान विष्‍णु की पूजा करना बहुत लाभकारी होता है। अधिकमास को पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में पूजा – पाठ करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और बिगड़ी हुई किस्मत को भी चमका देते हैं। इस माह दान-पुण्य का अत्याधिक महत्व है। तो चलिए आपको बताते हैं अधिकमास के पूर्णिमा में क्या करने से होगी धन की वर्षा…..

1. भगवान गणेश की पूजा:-


भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के पावन दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें भोग भी लगाएं। गणेश जी को मोदक ओर और लड्डू प्रिय होते हैं। 

2. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें:-


अपने ग्रह दोष की शांति और धन की प्राप्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ये सबसे श्रेष्‍ठ माना जाता है।ऐसा करने से आपके घर की सभी समस्याएं दूर होंगी और घर में लक्ष्मी का वास होगा।
महामृत्युंजय मंत्र:-
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !! 
मंत्र का अर्थ:-
हम त्रिनेत्र को पूजते हैं,
जो सुगंधित हैं, हमारा पोषण करते हैं,
जिस तरह फल, शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है,
वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।

3. पीपल के वृक्ष की करें पूजा:-


शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। 

4. दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए करें ये काम:-


दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं।

5. चंद्र देव के इस मंत्र का करें जप:-


आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:” मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

6. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय:-


पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

7. इस मंत्र के जप से होगी धन की बरसात 


ऊं विष्णु रुप: सहस्त्रांशु सर्वपाप प्रणाशन: अपूपान्न प्रदानेन मम पांव व्यपोहतु ||

यह भी पढ़ें :-




दुर्गा  सप्तशती  (संस्कृत) | Durga Saptashati (Sanskrit)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!